वाराणसी: छज्जा टूटकर गिरने से मजदूर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। मकान की पेंटिंग करते समय छज्जा टूटकर गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनेसरी गांव निवासी सुधाकर सिंह के …

वाराणसी। मकान की पेंटिंग करते समय छज्जा टूटकर गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनेसरी गांव निवासी सुधाकर सिंह के मकान में सोमवार को पेंटिंग का काम चल रहा था। गांव का ही रहने वाला 52 वर्षीय मजदूर राजेंद्र पटेल पेंटिंग कर रहा था। दीवाल की पेंटिंग करने के उपरांत राजेंद्र बारजे की पेंटिंग कर रहा था।

उसी समय आचानक छज्जा टूटकर गिर गया। बारजा टूटने के चलते उसपर खड़ा मजदूर भी नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बारजा गिरने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और घायल अवस्था में राजेंद्र को तत्काल हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए।

जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसकि गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पं. दीनदयाल अस्पताल में इलाज के लिये रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। मृतक मजदूर को 3 पुत्र हैं, जिसमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है जबकि दो पुत्र अभी अविवाहित हैं।

पढ़ें- The Kashmir Files पर ट्विंकल खन्ना ने किया कमेंट, रिएक्शन देते हुए अशोक पंडित कही यह बात

संबंधित समाचार