हंगरी में वैन से जोरदार टक्कर के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, कई लोगों की मौत
बुडापेस्ट। हंगरी में ट्रेन पटरी से उतरी, कई लोगों की मौत बुडापेस्ट, पांच अप्रैल (एपी) दक्षिणी हंगरी में मंगलवार सुबह एक वाहन को टक्कर मारने के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय समाचार वेबसाइट …
बुडापेस्ट। हंगरी में ट्रेन पटरी से उतरी, कई लोगों की मौत बुडापेस्ट, पांच अप्रैल (एपी) दक्षिणी हंगरी में मंगलवार सुबह एक वाहन को टक्कर मारने के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक स्थानीय समाचार वेबसाइट की अपुष्ट खबर के अनुसार, इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना माइंड्सजेन्ट शहर में सुबह सात बजे से ठीक पहले हुई। एक वैन पटरी पर चढ़ गई, जिसे एक ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई।
हंगरी के रेलवे विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जिनकी मौत हुई वे सभी वैन में सवार थे। हादसे के समय ट्रेन में 22 लोग सवार थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा आठ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि बचावकार्य के चलते उन्होंने पूरी सड़क बंद कर दी है।
ये भी पढ़े:- निजी समूहों से चुनावी चंदे पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी प्रांतों में शामिल हुआ मिसिसिपी
