IPL 2022 : लखनऊ से मिली हार के बाद कप्तान केन विलियमसन बोले- हमने पहले मैच की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सोमवार को यहां 2022 आईपीएल के 12वें मैच में हार के बाद कहा कि अगर आप प्रदर्शन को देखें तो निश्चित रूप से पहले मैच की तुलना में इस मैच में काफी सुधार हुआ है। विलियमसन ने मैच के बाद कहा, “ …

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सोमवार को यहां 2022 आईपीएल के 12वें मैच में हार के बाद कहा कि अगर आप प्रदर्शन को देखें तो निश्चित रूप से पहले मैच की तुलना में इस मैच में काफी सुधार हुआ है।

विलियमसन ने मैच के बाद कहा, “ मैच हमारे हाथों से चला गया। हमने पहले मैच की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया। पावरप्ले में तीन विकेट लेकर हम एक मजबूत स्थिति में थे। अगर हम लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा की साझेदारी को तोड़ देते तो अच्छा होता। हम जीत के करीब तो पहुंचे, लेकिन जीत नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि पिच अच्छी थी और 170 अच्छा स्कोर होता है, लेकिन हम उसे हासिल नहीं कर पाए। हम गलतियों से सीखेंगे और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। गेंद के साथ हमने अच्छी शुरुआत की और डेथ ओवरों में भी हमारी वापसी लाजवाब थी। हमें छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : लखनऊ सुपरजाइंट्स के मैच विनर आवेश खान ने बताया, कैसे उन्होंने योजना पर किया काम

संबंधित समाचार