पिंक स्टोन से जुलाई में शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण, तराशे गए पत्थरों की दो खेप पहुंची अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को अब पंख लगने जा रहे हैं। राम मंदिर निर्माण में लगने वाले तराशे गए पत्थरों की दो खेप मंगलवार को यहां पहुंच गई है। वहीं बताया जा रहा है कि राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से मंगाए गए पिंक स्टोन से जुलाई से राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो …

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को अब पंख लगने जा रहे हैं। राम मंदिर निर्माण में लगने वाले तराशे गए पत्थरों की दो खेप मंगलवार को यहां पहुंच गई है। वहीं बताया जा रहा है कि राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से मंगाए गए पिंक स्टोन से जुलाई से राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

श्रीराम जन्म भूमि न्यास तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र की मानें तो मंदिर निर्माण में निरंतर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने बताया राम मंदिर निर्माण में लगने वाले तराशे गए पत्थरों की 2 खेप अयोध्या पहुंच गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए प्लिंथ निर्माण का काम जून तक हो पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि जुलाई माह से राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोन से रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य भी विधिवत प्रारम्भ हो जाएगा। बताया मंदिर में पत्थरों को आपस में जोड़ने के लिए 35,360 तांबे की पत्तियां भी राम जन्म भूमि परिसर पहुंच गई हैं। यह आपूर्ति हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पत्थरों को आपस में जोड़ने के लिए 70 हजार तांबे की पत्तियों की आवश्यकता है।

अनिल मिश्र ने बताया 256 मिली मीटर लंबी और 32 मिली मीटर चौड़ी और 6 मिलीमीटर मोटाई की तांबे की पत्तियां पत्थरों को आपस में जोड़ने में की प्रयोग की जायेगी।

बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्य का दावा है कि 2023 के अंत तक रामलला अपने जन्म स्थान के भव्य गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे।

पढ़ें- बलिया: पेट्रोल पंप के पास खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन युवक झुलसे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज