बहराइच: झंडारोहण के साथ मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि झंडारोहण और प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बैठक जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बुधवार …

बहराइच। भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि झंडारोहण और प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बैठक जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस जनपद में मनाने की योजना पर चर्चा की। बताया कि 6 अप्रैल सन 1980 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना किया गया था।

इस अवसर पर पार्टी के सभी भारतीय जनता पार्टी के 33 मंडलों में प्रातः झंडारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिला मुख्यालय को प्रातः 9:00 बजे से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण व 9:00 बजे झंडारोहण जिला कार्यालय पर करके तत्पश्चात शोभायात्रा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली जाएगी।

सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी नन्हे लाल लोधी को संयोजक बनाया गया है। बैठक में जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राहुल राय, जिला मंत्री डॉक्टर डिंपल जैन, सुनील श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, जिला कार्यालय मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव ,हरिनारायण सिंह ,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पिंक स्टोन से जुलाई में शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण, तराशे गए पत्थरों की दो खेप पहुंची अयोध्या

संबंधित समाचार