अलीगढ़: जूता के शोरूम में लगी आग, लपटों से सहमे लोग
अलीगढ़। जिले के रेलवे रोड पर स्थित एक जूता शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद उठीं लपटों को देख आसपास के लोग सहम गए। मौके पर थाना पुलिस और बन्नादेवी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। शहर के सबसे भीड़ वाली सड़कों में शामिल रेलवे रोड पर स्थित एक जूता के …
अलीगढ़। जिले के रेलवे रोड पर स्थित एक जूता शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद उठीं लपटों को देख आसपास के लोग सहम गए। मौके पर थाना पुलिस और बन्नादेवी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
शहर के सबसे भीड़ वाली सड़कों में शामिल रेलवे रोड पर स्थित एक जूता के शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद उठीं लपटों को देख आसपास के लोग सहम गए। मौके पर थाना पुलिस और बन्नादेवी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया फायर ब्रिगेड यूनिट पहुंची।
जिसके बाद काबू पाने में लग गई करीब आधा घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। CFO विवेक शर्मा के मुताबिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बाकी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें-रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के इंतजार में उम्रदराज महिलाएं, इंक्वायरी काउंटर पर रोजाना आते हैं कई फोन
