अमरोहा : कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने 33 घंटे बाद बाहर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर ( अमरोहा) , अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने हसनपुर के गांव बंसीवाला मेहरपुर में कुएं में गिरे तेंदुए को करीब 33 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया है। साथ ही उपचार करा कर होश में आने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। तहसील क्षेत्र के गांव बंसी वाले …

हसनपुर ( अमरोहा) , अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने हसनपुर के गांव बंसीवाला मेहरपुर में कुएं में गिरे तेंदुए को करीब 33 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया है। साथ ही उपचार करा कर होश में आने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।

तहसील क्षेत्र के गांव बंसी वाले मेहरपुर में रविवार की रात जंगल में कुंए के अंदर तेंदुआ गिर गया था। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये थे। सूचना मिलने पर वन विभाग भी मौके पर पहुंच गया था। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में लग गया था। कुए के मुंह पर जाल लगाकर टीन रख दिया गया था। बीते दिन तेंदुए के इंजेक्शन लगाया गया था। लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ था। बीती रात विभाग ने एक बार फिर एक इंजेक्शन लगाया तो वह बेहोश हो गया। उसके बाद वन विभाग ने मंगलवार को बेहोश तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया।

वन विभाग लगातार कुंए के बाहर मौजूद रहकर तेंदुए पर नजर रखे हुआ था। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बिजनौर रेंज के अमानगढ़ के जंगल में पकड़े गये तेंदुए को छोड़ा जायेगा कुएं में गिरे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो रहे थे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू करने में लगा वन विभाग व पुलिस प्रशासन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात