कमर तोड़ देने वाली पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर संसद में बोली सरकार- US और UK की तुलना में कम बढ़े दाम
नई दिल्ली। पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल और डीजल के दाम काफी तेजी से बड़े हैं। रोजाना कुछ पैसे की बढ़ोतरी हो रही है और अब तक करीब 9.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लगातार सरकार की आलोचना हो रही आम नागरिक परेशान …
नई दिल्ली। पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल और डीजल के दाम काफी तेजी से बड़े हैं। रोजाना कुछ पैसे की बढ़ोतरी हो रही है और अब तक करीब 9.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लगातार सरकार की आलोचना हो रही आम नागरिक परेशान है।
विपक्षी नेता सड़कों से लेकर संसद तक इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठा रहे हैं। इसी बीच अब एक बार फिर सरकार की तरफ से तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सफाई दी गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में दावा किया है कि बाकी देशों के मुकाबले भारत में तेल के दाम काफी कम बढ़े हैं।
तेल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बचाव करते हुए पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा कि, दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत में तेल के दाम 1/10 बढ़े हैं। अगर अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक तेल की कीमतों की तुलना करें तो अमेरिका में ये 51%, कनाडा में 52%, यूके में 55%, फ्रांस में 50%, स्पेन में 58% दाम बढ़ाए गए. लेकिन भारत में महज 5% ही दाम बढ़े हैं।
ये भी पढ़ें- मठ के पुजारी की हत्या, लाखों रुपए की अष्टधातु की मूर्ति चोरी
