उप मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। यह चर्चा आम है कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कभी भी किसी भी अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। …

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। यह चर्चा आम है कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कभी भी किसी भी अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि उप मुख्यमंत्री बिना लाव लश्कर के भी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं।

दरअसल, मंगलवार को जिस तरह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केजीएमयू के ट्रामा सेंटर एक सामान्य कार से आम आदमी की तरह पहुंचे और काउंटर पर खड़े होकर व्यवस्था देखने लगे,उसके बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है कि उप मुख्यमंत्री किसी भी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं।

इसको लेकर राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करते ही 6 दिन में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व केजीएमयू का औचक निरीक्षण कर यह बता दिया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्था सुधारे, मरीजों की समस्याओं को दूर करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इतना ही नहीं उप मुख्यमंत्री ने यह भी बता दिया है कि प्रदेश में कहीं पर भी किसी शख्स को इलाज मिलने में दिक्कत आयी, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की खैर नहीं। इसका ताजा उदाहरण उप मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखा गया,वह पत्र है, जिसमें बलिया में ठेले पर मरीज ले जाते शख्स की फोटो वायरल होने के बाद उप मुख्यमंत्री ने जांच करने तथा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जंगल में आग लगने पर अब झाड़ियों का सहारा नहीं लेंगे वनकर्मी, इस विधि से रोकेंगे आग

संबंधित समाचार