गोरखपुर: हमलावर मुर्तजा निकला जाकिर नाइक का फॉलोवर, कॉल डिटेल खंगालने में जुटी एटीएस
गोरखपुर। रविवार शाम गोरक्षपीठ की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर हुए हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी मुर्तजा कट्टरपंथी जाकिर नाइक का फॉलोवर था। साथ ही हमले से पूर्व उसने आतंकी अबू हमजा की मूवी आठ बार और अरब देशों से नाटो की लड़ाई की क्लिप देखी थी। एटीएस टीम अब उसके मोबाइल से …
गोरखपुर। रविवार शाम गोरक्षपीठ की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर हुए हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी मुर्तजा कट्टरपंथी जाकिर नाइक का फॉलोवर था। साथ ही हमले से पूर्व उसने आतंकी अबू हमजा की मूवी आठ बार और अरब देशों से नाटो की लड़ाई की क्लिप देखी थी। एटीएस टीम अब उसके मोबाइल से डिलीटेड काल रिकार्ड्स का डाटा भी रिकवर करने में जुटी है,जिससे उसके सीडीआर से सम्बंधित लोगों का इतिहास-भूगोल पता लग सके।
इसके पूर्व सोमवार शाम 8 बजे मुर्तजा को पुलिस ने एसीजेएम फर्स्ट डीएन सरस्वती की अदालत में पेश कर 11 अप्रैल तक की रिमांड पर लिया।उसके बाद पूरी रात मुर्तजा से एटीएस टीम विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करती रही।मसलन वह मुम्बई क्यों गया।हमले का हथियार कहां से खरीदा। उसके कनेक्शन किन किन लोगों से हैं।गोरखनाथ मन्दिर पर हमले की वजह क्या है।इस दौरान जांच कर रही एटीएस टीम को सूत्रों के मुताबिक उसके बैग से मिली अरबी भाषा में लिखी धार्मिक पुस्तक में गोरखनाथ मंदिर का नक्शा और लैपटॉप से कट्टरपंथी जाकिर नाइक के कई वीडियो मिले हैं। हालांकि उसके खिलाफ मंदिर सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की तहरीर पर
पुलिस ने दो अलग- अलग केस दर्ज किए हैं।
पहले मुकदमा में जहां पुलिस ने हत्या का प्रयास, लूट की कोशिश, धार्मिक उन्नमाद को बढ़ाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं( 186, 153 A (धार्मिक उन्माद बढ़ाने की धारा), 307, 332, 333, 353, 394 IPC, 7CLA ) में दर्ज हुआ है। जबकि दूसरा मुकदमा आर्म्स एक्ट 4/24 के तहत दर्ज किया है।जहां मामले में अभियोजन अधिकारी नागभूषण पाठक का कहना था कि अभियुक्त कुछ दिनों तक मुंबई, जामनगर, कोयंबटूर, नेपाल तथा लुंबनी गया था।
आरोपित के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड ,आधार कार्ड, दिल्ली से मुंबई उड़ान का टिकट तथा उर्दू से मिलती जुलती इस्लामिक भाषा का साहित्य बरामद हुआ है।सोमवार देर शाम एटीएस और एसटीएफ की ज्वाइंट टीम पड़ोसी जनपदों महाराजगंज और सिद्धार्थनगर भी गई और बांसी से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। आरोप है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक ही रविवार की शाम मुर्तजा को बाइक से गोरखनाथ मंदिर पहुंचाए थे।
एटीएस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुर्तजा पूर्व में पड़ोसी जनपद और नेपाल से सटे महराजगंज के मदरसों में गया था,जिसे लेकर हो रही पूछताछ में मुर्तजा से इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसी के मद्देनजर एक टीम महराजगंज में भी आरोपी के नेटवर्क और पड़ोसी मुल्क नेपाल के मदरसों में भी जाने के सबूत तलाश रही है।
मोबाइल फोन की जांच के दौरान पता लगा कि मुर्तजा अब्बासी प्रतिबंधित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक का फॉलोवर है और वह यूट्यूब पर जाकिर के भाषणों को सुनता था।इस दौरान टीम ने कुछ वीडियो जब्त भी किए हैं।उसके पास से बरामद पेन ड्राइव में भी भड़काऊ वीडियो मिले हैं। पुलिस की पांच टीमें आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ के बाद उसके हर बयान की गहनता से जांच कर रही हैं।
इसके अलावा पुलिस,एटीएस,एसटीएफ की टीमें हमले से जुड़ी एक-एक बिंदु पर मंथन कर रही हैं। सोमवार को जांच के दौरान ही मुर्तजा के कमरे से अरबी भाषा में लिखी एक किताब मिली है। किताब, कैसे और कहां से खरीदी गई, इसकी जांच की जा रही है। इस दौरान एटीएस टीम ने मुर्तजा के चार करीबियों से पूछताछ की है।
एटीएस को पता चला है कि मुर्तजा कुछ गिने चुने लोगों से ही बात करता था। जांच में एटीएस को पता चला कि हमले की पूर्व संध्या को लखनऊ की नंबर प्लेट वाली बाइक से दो लोग अहमद मुर्तजा अब्बासी से मिलने उसके घर आकर लगभग एक घंटे बात किये। इसके बाद तुरंत बाद मुर्तजा घर से निकल गया था। जांच में पता चला है कि घर से निकलने के बाद अहमद मुर्तजा अब्बासी नेपाल गया था। नेपाल से लौटने के दौरान ही महराजगंज से दो बांकी (हमले में प्रयुक्त) खरीदा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: बिजली की चिंगारी ने राख कर दी 7.5 एकड़ गेहूं की फसल, बमुश्किल पाया गया आग पर काबू
