महिलाओं से संबंधित कोर्सों को आईटीआई से जोड़ा जाये: कपिल देव
लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महिलाओं से सम्बन्धित कोर्स का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उन्हें आईटीआई से जोड़ने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने आईटीआई में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें कराने का निर्देश देते हुये कहा कि इससे आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रशिक्षण के साथ-साथ …
लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महिलाओं से सम्बन्धित कोर्स का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उन्हें आईटीआई से जोड़ने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने आईटीआई में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें कराने का निर्देश देते हुये कहा कि इससे आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही है, योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विभाग इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसे और बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी मंत्रियों को 100 दिन की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को अपने आवास पर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और 100 दिनों में किये जाने वाले कार्यों का प्रजेटेशन देखा।
उन्होंने अधिकारियों को तैयार हो रही कार्य योजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रवेश से लेकर रिजल्ट तक की समय सारिणी तैयार की जाए। उसी के तहत सभी कार्य किये जाये, जिससे आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को समय से प्रशिक्षण तथा उनको प्रमाणपत्र प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को शत-प्रतिशत रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कम्पनियों से सम्पर्क कर निरन्तर जिलास्तर में रोजगार मेंले आयोजित किये जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अमृत अभिजात ने बताया कि आगामी 100 दिनों, छह महीनों और एक वर्ष की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। इसी क्रम में महिलाओं के लिए महिला छात्रावास खोले जायेंगे।
उन्होंने बताया कि यह महिला छात्रावास लखनऊ और वाराणसी में खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि आईटीआई में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जायेगा। महिलाओं के लिए स्मार्ट शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही आज पेश की गई कार्य योजना में वर्ल्ड स्किल सेंटर सभी आईटीआई में स्मार्ट क्लास, हर ब्लाक मे स्किल सेन्टर, नये कोर्स को जोड़ना तथा कुछ आईटीआई को स्मार्ट आईटीआई बनाना आदि कार्य दिखाये गये।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यहियागंज में बिजली के तारों में हो रहे शॉर्ट सर्किट से व्यापारी परेशान, बिजली विभाग पर लगाया यह गंभीर आरोप
