उन्नाव: आग से दो गांवों की सात घरों की गृहस्थी व 3 बीघा फसल स्वाहा, हड़कंप
उन्नाव। विकास खण्ड के दो अलग अलग गांवों में आग लगने से सात घरों की गृहस्थी समेत तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट बना कर नुकसान का आकलन शूरु कर दिया है। विकास खण्ड के ददलहा गांव के मजरे सेवापुरवा निवासी दुलाचन्द्र …
उन्नाव। विकास खण्ड के दो अलग अलग गांवों में आग लगने से सात घरों की गृहस्थी समेत तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट बना कर नुकसान का आकलन शूरु कर दिया है। विकास खण्ड के ददलहा गांव के मजरे सेवापुरवा निवासी दुलाचन्द्र के घर के ऊपर से निकली जर्जर विद्युत लाइन का तार टूट कर उसके छप्पर पर जा गिरा।
जिससे भड़की आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक कर 7 घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने निजी स्तर पर आग को काबू करने के प्रयास शुरू करते हुए दमकल को सूचना दी। इस बीच घरों के अंदर फटते गैस सिलेंडर ने परेशानी बढ़ा दी।
दमकल के पहुंचने पर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। इस आग में दुलाचन्द्र, रमेश, झोरई, गंगाराम, बुद्धिलाल, मेवालाल, रामनाथ व नेकराम की घरों की सारी नगदी सहित सारी गृहस्थी जल कर खाक हो गई। नेकारम की दो मोटरसाइकिल, झोराइ की तीन बकरी, रमेश की गाय व बुद्धिलाल का भैंसा झुलस गया। जिनमें बकरी की मौत हो गयी। आग की एक अन्य घटना में गहोली गांव के द्वारिका के करीब तीन बीघा गेहूं की फसल आग में जल कर राख हो गई।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: पंचायत सचिवों पर नकेल कसने की शुरू हुई कवायद, सीडीओ बोले- एक सप्ताह में दुरुस्त करायें दस्तावेज
