दो माह पूर्व भी मिली थी गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर में सिक्योरिटी जवानों पर हुए हमले के मामले की जांच एटीएस कर रही है। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना को लेकर एटीएस हर पहलू पर जांच कर रही है। पर याद हो कि दो माह पूर्व भी गोरखधाम मंदिर पर हमले की धमकी दी गई थी। 4 फरवरी की …

लखनऊ। गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर में सिक्योरिटी जवानों पर हुए हमले के मामले की जांच एटीएस कर रही है। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना को लेकर एटीएस हर पहलू पर जांच कर रही है। पर याद हो कि दो माह पूर्व भी गोरखधाम मंदिर पर हमले की धमकी दी गई थी।

4 फरवरी की रात एक के बाद एक हुए थे तीन ट्वीट

याद रहे कि गत 4 फरवरी की रात लेडी डॉन नामक ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक लगातार तीन धमकी भरे ट्वीट किये गये थे। पहले में विधान भवन और चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने, दूसरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानब बम से हत्या करने और तीसरे में गोरखनाथ मंदिर में आठ जगहों पर सुलेमान भाई नामक व्यक्ति द्वारा बम लगाकर योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी दी गई थी।

ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ स्थित विधान भवन व चारबाग रेलवे स्टेशन और गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर पर बम निरोधक दस्ते के साथ जांच भी की गई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं ट्वीट करने वाले व्यक्ति के संभावित पते पर पुलिस पहुंची, पर वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पर अब पुलिस पुन: उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- शाहजहांपुर: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गई तीन साल की मासूम बच्ची

संबंधित समाचार