उन्नाव: हाईटेंशन लाइन के तार में हुआ शॉर्ट सर्किट, सात दुकानें जलकर राख
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवनगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास फुटपाथ पर लगी दुकानों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और बिजली विभाग को सूचना दी। आपूर्ति बंद होने के बाद दमकल व स्थानीय …
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवनगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास फुटपाथ पर लगी दुकानों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और बिजली विभाग को सूचना दी।
आपूर्ति बंद होने के बाद दमकल व स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग बुझाई जा सकी। इस दरम्यान दमकल की दो गाड़ियों को तकरीबन एक घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पास में बैंक होने के चलते इलाके में अफरा तफरी मची रही। फायर इंस्पेक्टर शिव दरस प्रसाद ने बताया कि आग को सही समय पर बुझा ली गयी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। थाना अध्यक्ष दही राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जिनकी दुकाने अग्निकांड की भेंट चढ़ी है उनके नाम पता दर्ज किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: आग से दो गांवों की सात घरों की गृहस्थी व 3 बीघा फसल स्वाहा, हड़कंप
