उन्नाव: फैक्ट्री की दीवार गिरी, चपेट में आई बाइक हुई बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली के मगरवारा गांव में एक इस्पात फैक्ट्री की बाउंड्री वाल अचानक भरभरा कर गिर गयी। दीवार की चपेट में आकर वहां खड़ी एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सदर कोतवाली की मगरवारा चैकी क्षेत्र में शुक्लागंज फोरलेन से दयालखेड़ा गांव जाने वाली सड़क किनारे खड़ी एक इस्पात फैक्ट्री की दीवार …

उन्नाव। सदर कोतवाली के मगरवारा गांव में एक इस्पात फैक्ट्री की बाउंड्री वाल अचानक भरभरा कर गिर गयी। दीवार की चपेट में आकर वहां खड़ी एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सदर कोतवाली की मगरवारा चैकी क्षेत्र में शुक्लागंज फोरलेन से दयालखेड़ा गांव जाने वाली सड़क किनारे खड़ी एक इस्पात फैक्ट्री की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी। इस हादसे में मगरवारा निवासी मुन्ना गुप्ता पुत्र स्व. रामा गुप्ता की पैशन बाइक दीवार की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

गनीमत रही कि यह हादसा दिन के वक्त नहीं हुआ अन्यथा स्थिति विकराल हो सकती थी। पीड़ित ने ग्राम प्रधान राजकुमार रावत को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मगरवारा चैकी प्रभारी प्रेम नारायण सरोज से हुई बात चीत में उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली थी। हलांकि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें: कंपनियों के छलावे से रहें सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार, माइक्रो फाइनेंस बना साइबर ठगों का नया ब्रह्मास्त्र

संबंधित समाचार