उन्नाव: दलित युवती हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल, गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों पर आरोप तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले की दलित युवती के अपहरण व हत्याकांड के चर्चित मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 6 लोगों पर आरोप तय करते हुए मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इस प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में ही होगी। बता दें शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की अपहरण के बाद हत्या …

उन्नाव। जिले की दलित युवती के अपहरण व हत्याकांड के चर्चित मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 6 लोगों पर आरोप तय करते हुए मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इस प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में ही होगी। बता दें शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की अपहरण के बाद हत्या के मामले को लेकर जिले में लंबे समय से हंगामा चल रहा था। राजनैतिक दलों के दखल का आलम यह रहा कि पुलिस को कब्र से शव निकलवा कर दोबारा पोस्टमार्टम करना पड़ा था।

इस मामले सपा के पूर्व दिवंगत मंत्री फतेह बहादुर सिंह के पुत्र रजोल सिंह को मुख्यआरोपी बनाया गया था। पुलिस ने अब तक राजोल, उसके बड़े भाई अशोक, बरबट प्रधान, दिव्यानंद आश्रम के महंत समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मंगलवार को इस मामले की चार्जशीट दाखिल करते हुए पुलिस ने अब तक गिरफ़्तार किए गए सभी 6 लोगों पर आरोप तय कर दिए है। अब मामला पूरी तरह से कोर्ट के आधीन चला गया है।

जिसकी सुनवाई भी अब कोर्ट ने तेज कर दी है। विभाग ने युवती के स्वजन को आर्थिक मदद की दूसरी किस्त देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पहली किश्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रुपए दिए जा चुके हैं। दूसरी किश्त की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों पर आरोप तय करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कोविड की दूसरी लहर ने अप्रैल में ली थीं अनगिनत जानें, अब हालात सामान्य

संबंधित समाचार