गाजियाबाद: एक्शन मोड में पुलिस, चार घंटे में किए तीन एनकाउंटर, एक सिपाही घायल
गाजियाबाद। जिले में क्राइम तेजी से बढ़ता जा रही है। बढ़ते क्राइम के साथ पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक गाजियाबाद में तीन जगहों पर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गोलियां लगी हैं। एक मुठभेड़ एसओजी टीम और मसूरी पुलिस की चितौड़ा जाने …
गाजियाबाद। जिले में क्राइम तेजी से बढ़ता जा रही है। बढ़ते क्राइम के साथ पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक गाजियाबाद में तीन जगहों पर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गोलियां लगी हैं।
एक मुठभेड़ एसओजी टीम और मसूरी पुलिस की चितौड़ा जाने वाले रास्ते पर बुधवार सुबह हुई। इस दौरान सुंदर नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी। वह कस्बा लोनी स्थित राजीव गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने उससे 7 लाख रुपए, बाइक और पिस्टल रिकवर की है। पुलिस ने बताया कि सुंदर का एक साथी मुकेश दो दिन पहले एनकाउंटर में पकड़ा जा चुका है, जिससे 10 लाख रुपए बरामद हुए थे।
पूछताछ में सुंदर ने बताया कि उसने मुकेश और नंदू के साथ मिलकर 28 मार्च को पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गोविंदपुरम सी-ब्लॉक में 25 लाख रुपए कैश लूटा था। पेट्रोल पंप कर्मचारी आसिफ ने उन्हें इतना कैश इकट्ठा होने की सूचना दी थी।
वहीं पंजाब नेशनल बैंक की नूरनगर ग्रामीण शाखा में 2 अप्रैल को हुई सुबह करीब सवा पांच बजे नंदग्राम थाना क्षेत्र में नंदी पार्क के पास क्राइम ब्रांच और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों रोबिन और हिमांशु के पैर में गोलियां लगी हैं।
वहीं तीसरी वारदात मंगलवार देर रात विजयनगर थाना क्षेत्र में संतोष मेडिकल कॉलेज के पास हुई। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने बबलू त्यागी नाम के व्यक्ति से सोने की चेन, अंगूठी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। बबलू त्यागी रात करीब साढ़े 11 बजे अपने रिश्तेदार के घर राहुल विहार जा रहे थे। लूट होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो तुरंत काम्बिंग शुरू कर दी गई।
सिद्धार्थ विहार के पास कुछ देर बाद ही पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल और दो बदमाशों को गोली लगी है।
पढ़ें- बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले- बीजेपी का हर कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है
