अमरोहा : गजरौला में हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस, 90 यात्री घायल
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। हाईवे पर खड़े कंटेनर में एक डग्गामार बस घुस गई। जिसमें बस में सवार करीब 90 यात्री चोटिल हो गए। दुर्घटना होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें 12 यात्रियों की हालत गंभीर …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। हाईवे पर खड़े कंटेनर में एक डग्गामार बस घुस गई। जिसमें बस में सवार करीब 90 यात्री चोटिल हो गए। दुर्घटना होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें 12 यात्रियों की हालत गंभीर होने की वजह से रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को हाईवे से हटवाया।

बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर हवेली होटल के निकट एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। जिसमें बस में सवार 90 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जिसमें 50 यात्रियों को भर्ती कराया गया और 12 यात्रियों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटवाया। बताया जा रहा है कि कंटेनर में जीपीएस सिस्टम लगा था जिसके वजह से उसे नहीं हटाया जा सका।
इस दुर्घटना से पहले एक कार भी पीछे से कंटेनर में घुसी थी। जिसे लोगों ने पहले ही बाहर निकाल लिया था। उसमें सवार लोग भी घायल हो गए थे। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया और उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि बस में सवार घायल गोंडा के चोटीपुर से अंबाला के लिए सवार हुए थे। बस को कब्जे में लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- मैनपुरी: हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे की बढ़ी मुश्किलें, करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी
