बाराबंकी: स्थापना दिवस पर भाजपा ने निकाली शोभायात्रा, किया ध्वजारोहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में भाजपाई गाँधी पार्क में एकत्रित हुए। यहाँ से बस अड्डा होते हुए पटेल चौराहा तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उपलब्धियों की तख्ती लिए महापुरुषों के जयकारे लगाए जा रहे थे।मार्ग …

बाराबंकी। भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में भाजपाई गाँधी पार्क में एकत्रित हुए। यहाँ से बस अड्डा होते हुए पटेल चौराहा तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उपलब्धियों की तख्ती लिए महापुरुषों के जयकारे लगाए जा रहे थे।मार्ग में स्थित सरदार पटेल एवं शहीद शंकर दयाल बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष व सांसद ने जिला कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके उपरांत  सभी ने सभागार में पीएम मोदी का लाइव भाषण सुना। अपने उद्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कोरोना काल में देश ने विश्वपटल पर एक नई पहचान बनाई है।

दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की राजनीति करते हुए  ज्‍यादातर लोगों को तरसाकर रखा। लेकिन बीजपी ने वोटबैंक की राजनीति को टक्‍कर दी है। वोट बैंक की राजनीति के नुकसान भी देश के लोगों को समझाने में  भाजपा सफल रही है।सम्मानित किए गए तीन वरिष्ठ कार्यकर्ता
इस अवसर पर भाजपा के तीन वरिष्ठ कार्यकताओं क्रमशः राजेन्द्र जायसवाल,दिलीप मिश्रा,सुशील चन्द्र जैन को सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने आभार ज्ञापित किया। जिले के सभी मंडलो एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत,सांसद उपेंद्र रावत,विधायक दिनेश रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,हरगोविंद सिंह,सुधीर कुमार सिंह सिद्धू,सन्तोष सिंह,अवधेश श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता, रामनाथ मौर्य,विजय आनंद बाजपेई,रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी ,रोहिताश्व दीक्षित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अमेजन-फ्यूचर विवाद: न्यायालय ने मध्यस्थता कार्यवाही फिर शुरू करने का दिया आदेश

संबंधित समाचार