कानपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज स्थापना कर शुरू की रामनवमी की तैयारियां
कानपुर। रामनवमी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन शहर के कई क्षेत्रों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य ध्वज स्थापित किया। बता दें, कई सालों बाद बजरंगदल ने सक्रियता दिखाई है। इस कार्यक्रम में 21 जिलों से बजरंगी भाग लेंगे। बजरंग दल के संयोजक कृष्णा तिवारी …
कानपुर। रामनवमी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन शहर के कई क्षेत्रों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य ध्वज स्थापित किया।
बता दें, कई सालों बाद बजरंगदल ने सक्रियता दिखाई है। इस कार्यक्रम में 21 जिलों से बजरंगी भाग लेंगे। बजरंग दल के संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि पुराने कानपुर में लगभग 30 ध्वजों की स्थापना होगी। हर घर मे भगवा ध्वज लहराएगा। उनका कहना है कि रामनवमी के दिन पूरा क्षेत्र भगवा ध्वजों से राममय हो जाएगा।
इसीलिये रामनवमी के पहले ध्वज स्थापना की जा रही है। ताकि लोग राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये। भगवान राम के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके जन्म दिवस को एक त्योहार की तर्ज पर मनाने की परंपरा शुरू करने की पहल है।
ध्वज स्थापना मंदिर के महंत करा रहे हैं। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास जी सहित समस्त क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
पढ़ें- हल्द्वानी: भीमताल में पहली बार चैत्र रामलीला का आयोजन, युवाओं को खूब भा रहा मंचन
