बाराबंकी: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली के उड़े परखच्चे, तीन गंभीर रूप से हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। देवा क्षेत्र में तेज रप्तार से आ रहे एक डम्फर ने ट्रैक्टर ट्राली में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये। उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से तीनों को सीएचसी देवा भेजा, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल …

बाराबंकी। देवा क्षेत्र में तेज रप्तार से आ रहे एक डम्फर ने ट्रैक्टर ट्राली में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये। उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से तीनों को सीएचसी देवा भेजा, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बाबापुरवा थाना फतेहपुर बाराबंकी निवासी गुडडू (40), दशरथ (25)व दीपक जोकि ट्रैक्टर ट्राली से एक ईट भट्ठे पर ईट धोने का काम करते है। बुधवार की सुबह करीब 9:30 तीनों लोग ईट उतारकर वापस आ रहें थे। देवा फतेहपुर मार्ग पर तासपुर मोड़ के पास सामने से आ रहें एक तेज रफ्तार डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से सीएचसी देवा भेजा। जहां से दशरथ व गुड्डू की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है ।

यह भी पढ़ें-न्यायाधीशों की निजी विदेश यात्रा पर केंद्र का कार्यालय ज्ञापन निरस्त

संबंधित समाचार