पीलीभीत: आरा मशीन में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान
पीलीभीत, अमृत विचार। लकड़ी मंडी रोड पर स्थित आरा मशीन में भीषण आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटें उठती देखीं तो हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया। फिर करीब छह घंटे बाद आग पर काबू किया जा सका। हादसे में करीब 30 लाख …
पीलीभीत, अमृत विचार। लकड़ी मंडी रोड पर स्थित आरा मशीन में भीषण आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटें उठती देखीं तो हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया। फिर करीब छह घंटे बाद आग पर काबू किया जा सका। हादसे में करीब 30 लाख से अधिक का नुकसान बताया गया है।
शहर के मोहल्ला मस्जिद पठानी के निवासी मोहम्मद सईद की लकड़ी मंडी में आरा मशीन है। इसी के बराबर में छोटे भाई शरीफ की लकड़ी की टाल है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आरा मशीन में आग लगी। कुछ ही देर में आग लकड़ियों में फैलती चली गई और शरीफ की टाल को भी चपेट में ले लिया।
आग भीषण हो चुकी थी। ऊंची लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों और यूपी 112 पुलिस की नजर आग की लपटों पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दमकल टीम को भी बुला लिया गया। मौके पर आरा मशीन और लकड़ी की टाल आग का गोला बन चुके थे। दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया। मगर, आग के आगे वह भी नाकामी साबित हुई। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।
ये भी पढ़ें-
पीलीभीत: गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
