परिवारवाद का भाजपा में स्थान नहीं: सांसद लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामूहिक रूप से लाइव उद्बोधन सुना गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ व पदयात्रा निकाली गयी। पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा का नगर निगम में समापन हुआ। पार्टी कार्यालय में गोष्ठी के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित …

अयोध्या। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामूहिक रूप से लाइव उद्बोधन सुना गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ व पदयात्रा निकाली गयी। पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा का नगर निगम में समापन हुआ।
पार्टी कार्यालय में गोष्ठी के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।

परिवारवाद का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धान्त पर चलती है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व अपने विचारों के प्रति समर्पित होता है। परिस्थितियां कैसी भी रहीं हो भाजपा ने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। महज वोट के लिए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि कार्यकतार्ओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू राघवेन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जिले के सभी मंडलों व बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। अयोध्या में महानगर महामंत्री स्वामी परमानंद मिश्र ने पार्टी ध्वज फहराकर नगर में शोभायात्रा निकाली। ध्वजारोहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में दिवाकर सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, शैलेन्दर कोरी, व कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-पीलीभीत: आरा मशीन में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान

संबंधित समाचार