रायबरेली: गरीबी के कारण सजा काट रहे तीन कैदियों का सहारा बने मंत्री, हुई रिहाई
रायबरेली। गरीबी के कारण जुर्माने की राशि अदा न कर पाने के कारण लंबे समय से सजा काट रहे तीन कैदियों की जुर्माना राशि शासन के पहल पर जमा हो गई है। तीनो कैदियों की बुधवार को रिहा कर दिया गया है। मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति बीती 5 अप्रैल को विभागीय समीक्षा बैठक आहूत …
रायबरेली। गरीबी के कारण जुर्माने की राशि अदा न कर पाने के कारण लंबे समय से सजा काट रहे तीन कैदियों की जुर्माना राशि शासन के पहल पर जमा हो गई है। तीनो कैदियों की बुधवार को रिहा कर दिया गया है। मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति बीती 5 अप्रैल को विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गई थी।
जिसमे मंत्री की प्रेरणा व मार्गदर्शन से प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज कुमार गोयल, अध्यक्ष, एम0के0जी0 द्वारा प्रदेश की कुल 48 जेलों में निरुद्ध 135 निर्धन व मात्र जुर्माना जमा न कर पाने के कारण सजा भोग रहे बंदी गुणों की जुर्माने की धनराशि आठ लाख , पचहत्तर हजार रूपये 6 अप्रैल को जमा कराया गया था।
इस क्रम में जिला कारागार रायबरेली में लगभग 4 वर्ष से सजा भुगत रहे 3 बंदी विनोद पुत्र छत्रपाल, प्रभू अदिवासी उर्फ बिटुअना एवं श्रवण कुमार को भी जुर्माने की धनराशि जमा करा कर रिहा किया गया है । बंदियों की रिहाई पर बंदियों के परिजनों द्वारा सरकार के प्रति धन्यवाद दिया। गया । इस मौके पर अधीक्षक अविनाश गौतम, प्रभारी जेलर अनिल कुमार विश्वकर्मा, उपजेलर वन्दना गौतम, उपजेलर वीरेन्द्र विक्रम सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: अनी बुलियन कंपनी चलाने वाले ठगों की 24.46 करोड़ की सम्पत्ति होगी कुर्क
