बरेली: 12वीं के छात्र ने सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में बुधवार को 12वीं के छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली उसने अपने सिर में मारी। आवाज सुनकर जब तक परिजन कमरे की ओर भागे तब तक छात्र दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में बुधवार को 12वीं के छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली उसने अपने सिर में मारी। आवाज सुनकर जब तक परिजन कमरे की ओर भागे तब तक छात्र दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मां-बाप थे घर से बाहर, उसी वक्त मारी गोली
दरअसल, मामला बिथरी थाना क्षेत्र के उगनापुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक किशनपाल का 17 वर्षीय बेटा यशपाल इस वर्ष 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही है। किशनपाल बरेली नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यशपाल बीते कई महीनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इसका इलाज भी पीलीभीत रोड पर स्थिति एक निजी अस्पताल से चल रहा था। मगर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो पा रही थी।

घर में थी सिर्फ तीन बहनें
किशनपाल के चार बच्चे है। जिसमें तीन बेटियां और इकलौता बेटा यशपाल था। बुधवार को किशनपाल अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। घर में केवल उसकी तीन बहने ही थी। वो सभी दूसरे कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। जबकि यशपाल दूसरे कमरे में था। अचानक से गोली की आवाज आई तो तीनों बहने यशपाल के कमरे की ओर भागी। देखा तो यशपाल लहूलुहान पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मां-बाप को सूचित किया। यशपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पेपर खराब होने की भी चर्चा
एक ओर जहां पुलिस सुसाइड के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर चर्चा है कि यशपाल का गणित का पेपर खराब हुआ था। जिसकी वजह से वह परेशान था। इसी के चलते उसने बुधवार यानी आज खुद को गोली से उड़ा लिया। बताते चलें कि 4 अप्रैल सोमवार को 12वीं का गणित का पेपर था।

उगनपुर गांव में एक 17 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक वह डिप्रेशन में चल रहा था। उसका इलाज भी बरेली में एक निजी अस्पताल से चल रहा था। डिप्रेशन के चलते ही उसने खुद को गोली मारी है। —शितांशु शर्मा, इंस्पेक्ट, बिथरी चैनपुर

ये भी पढ़ें-

बरेली: शाहमतगंज के सांई मंदिर में चोरी, दान पात्र लेकर चोर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार