बरेली: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात काम से लौट रहे  युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में …

बरेली, अमृत विचार। देर रात काम से लौट रहे  युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

सुभाषनगर के रहने वाले किशन पाल ने बताया कि उनका बेटा राजेश शास्त्री मार्केट में काम करता था। मंगलवार की रात दुकान बंद होने के बाद वह पैदल ही घर लौट रहा था। इसी बीच वह जैसे ही पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचा तभी कोई अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ चला गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक दो बच्चों का पिता था। परिजनों ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

ये भी पढ़ें-

बरेली: महिला ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

 

संबंधित समाचार