बहराइच: कूट रचित दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली की पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी करने वाले महिला और ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी की थी। नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के परगहवा जिया गांव निवासी तीरथ …

बहराइच। कोतवाली की पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी करने वाले महिला और ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी की थी। नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के परगहवा जिया गांव निवासी तीरथ राम पुत्र बृज लाल और फूला देवी पत्नी नंद किशोर ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कराया।

इसके बाद एक ग्रामीण के साथ लाखों की धोखाधड़ी की। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम को लगाया गया। उप निरीक्षक मनोज सिंह, चौकी इंचार्ज अमित प्रकाश, राकेश कुमार और विशाल यादव की टीम ने महिला और ग्रामीण को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: आग ने मचाया कोहराम, रौरा और बम्टापुर में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

संबंधित समाचार