बरेली: स्कूलों में अधिक से अधिक छात्रों के प्रवेश पर जोर
बरेली, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों के प्रवेश को लेकर विद्यालय प्रबंध समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों में अभियान के तहत रैली का आयोजन भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार ने कहा …
बरेली, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों के प्रवेश को लेकर विद्यालय प्रबंध समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों में अभियान के तहत रैली का आयोजन भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार ने कहा कि विद्यालय के विकास में अभिभावकों का अहम योगदान है।
अभिभावकों से स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश कराने की अपील की। एसआरजी अनिल चौबे ने कहा कि शिक्षक लगातार बच्चों के संपर्क कर फीडबैक लेते रहें और आवश्यकतानुसार सुधार करते रहें। प्रबंध समिति की बैठक में राजेश सिंह, प्रियंका यादव, सीमा रानी, संकुल शिक्षक सीमा कश्यप, नीलम आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: अवैध कब्जेदारों को साबरमती इन्कलेव में रियायती दरों पर प्लाट दिए
