बरेली: सदस्यता लेने की कहासुनी में बीएससी के छात्र ने कर दी 11वीं के छात्र की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से गायब छात्र विपिन की उसी के दोस्त ने नेटवर्किंग कंपनी की सदस्यता लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या कर दी और शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ के बाद जब आरोपी अमित को उठाया तब घटनाक्रम …

आंवला, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे से गायब छात्र विपिन की उसी के दोस्त ने नेटवर्किंग कंपनी की सदस्यता लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या कर दी और शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ के बाद जब आरोपी अमित को उठाया तब घटनाक्रम सामने आया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छात्र का शव बरामद किया।

आंवला के चकरपुर निवासी पिता पप्पू ने बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। वह आंवला की स्मार्ट वैल्यू नेटवर्किंग कंपनी का सदस्य था। वह घर से सोमवार को निकला। लेकिन फोन पर लगातार उससे बात हो रही थी। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे के बाद उसका फोन स्विच आफ बताने लगा। जिसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

क्षेत्राधिकारी आंवला चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि अंतिम बार विपिन के दोस्त आदेश निवासी कबरडांडी ने बात की थी। यह फोन की सीडीआर निकलवाने पर पता चला। आदेश से पुलिस पूछताछ की गई तो उसने एक आरोपी अमित का नाम बताया। पुलिस ने आदेश की निशानदेही पर अमित को कस्बा आंवला से पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि विपिन की उससे रामनगर में मुलाकात हुई थी। वह नेटवर्किंग कंपनी में निवेश कर सदस्यता लेने का दबाव बना रहा था। इसके लिए वह बहुत फोन करता था। इसी को लेकर तय हुआ कि मकबरा पर कागज लेकर आ जाओ। मकबरा पर विपिन, उसका दोस्त आदेश और अमित पहुंचे। तभी अमित से कागज मांगने पर कहा कि भूल गया हूं चलो गांव चलते हैं।

इसके बाद तीनों बाइक से कुछ दूर चले, तभी आदेश को बाइक से उतार दिया और वहीं छोड़कर दोनों लोग चले गए। विपिन बाइक चला रहा था जबकि अमित पीछे बैठा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ग्राम मनोना के समीप कच्चे रास्ते पर अमित ने विपिन का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई।

उसे गेहूं के खेत में डालकर बाइक लेकर चला गया। कुछ दूर जाकर बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण बाइक भी छोड़ दी। बताया कि आरोपी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर लिया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: साईं मंदिर में चोरों की सेंधमारी, दानपात्र लेकर हुए फरार

संबंधित समाचार