बरेली: नवरात्र में गुलाब के फूल पर भी बढ़ गए दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नवरात्रि के मौके पर गुलाब के फूल और गेंदा के फूल के दाम बढ़ गए हैं। जिसके चलते दुकानदारों को ग्राहकों की मांग पूरी करना मुश्किल हो रहा है कुतुब खाना रोड पर सुबह से लेकर देर शाम तक गुलाब के फूलों की बिक्री होती दिख रही है। आम दिनों के मुकाबले इन …

बरेली,अमृत विचार। नवरात्रि के मौके पर गुलाब के फूल और गेंदा के फूल के दाम बढ़ गए हैं। जिसके चलते दुकानदारों को ग्राहकों की मांग पूरी करना मुश्किल हो रहा है कुतुब खाना रोड पर सुबह से लेकर देर शाम तक गुलाब के फूलों की बिक्री होती दिख रही है।

आम दिनों के मुकाबले इन दोनों नवरात्रि के मौके पर गुलाब के दामों में तेजी आई है। 1 सप्ताह पहले 30 ₹40 प्रति किलो बिकने वाला गुलाब का फूल इन दोनों 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। कुतुबखाना रोड पर फूलों का काम करने वाले राजकुमार ने बताया नवरात के चलते गुलाब के साथ गेंदे के फूलों की माला की मांग बढ़ गई है थोक विक्रेताओं द्वारा दाम बढ़ाए गए हैं तो रिटेल बिक्री पर भी उसका असर पड़ रहा है। फूलों के दाम बढ़ने के बाद भी लोग जमकर उसकी खरीदारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बनी

संबंधित समाचार