केशव प्रसाद मौर्य का रायबरेली में हुआ भव्य स्वागत
रायबरेली। प्रदेश सरकार ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद कौशांबी जा रहे केशव प्रसाद मौर्य का रायबरेली के ऊंचाहार में समर्थकों ने भव्य स्वागत किया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री लखनऊ से रायबरेली होते हुए अपने गृह जनपद कौशांबी जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनका काफिला ऊंचाहत पहुंचा तो मुख्य …
रायबरेली। प्रदेश सरकार ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद कौशांबी जा रहे केशव प्रसाद मौर्य का रायबरेली के ऊंचाहार में समर्थकों ने भव्य स्वागत किया है।
गुरुवार को उपमुख्यमंत्री लखनऊ से रायबरेली होते हुए अपने गृह जनपद कौशांबी जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनका काफिला ऊंचाहत पहुंचा तो मुख्य चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने उन्हे रोककर फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों से कहा कि जल्द ही उनका एक कार्यक्रम ऊंचाहार में लगने वाला है, तब आप सभी से आराम से बैठकर बात होगी।
उसके बाद उनका काफिला गंतव्य के लिए रवाना हो गया। यहां पर स्वागत करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश मौर्य, प्रवीण गुप्ता आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें-आंखों की सुंदरता के साथ रखना है ख्याल, तो बनाएं इन घरेलू चीजों से काजल
