मुरादाबाद : फेसबुकिया दोस्त के साथ भागी किशोरी, मां ने लिखाया अपहरण का मुकदमा
मुरादाबाद,अमृत विचार। नवाबपुरा मुगलपुरा में रहने वाली एक किशोरी अपने फेसबुकिया दोस्त के साथ कहीं चली गई है। वहीं जानकारी होने पर किशोरी की विधवा मां ने पुलिस में उसके अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप लगाया है कि बड़ी मुश्किल से आरोपी ने उनकी बेटी से बात तो कराई है, लेकिन उसे वापस करने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नवाबपुरा मुगलपुरा में रहने वाली एक किशोरी अपने फेसबुकिया दोस्त के साथ कहीं चली गई है। वहीं जानकारी होने पर किशोरी की विधवा मां ने पुलिस में उसके अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप लगाया है कि बड़ी मुश्किल से आरोपी ने उनकी बेटी से बात तो कराई है, लेकिन उसे वापस करने से मना कर दिया है। नागफनी थाना पुलिस ने पीड़िता की तहीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 16 साल की है। 26 फरवरी की दोपहर वह अपना मोबाइल फोन घर में छोड़ कर चुपचाप अपने फेसबुकिया दोस्त सूरज के साथ कहीं चली गई है। उनकी बेटी पहले से ही आरोपी से फोन पर बात करती थी।
जानकारी होने पर उन्होंने अपनी बेटी की खूब तलाश कराई, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने सूरज के नंबर पर फोन किया। काफी मुश्किल के बाद सूरज ने उनकी बेटी से बात तो करा दी, लेकिन वापस करने से मना कर दिया। उसके बाद से सूरज ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और किशोरी दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : दोस्तों ने युवक काे पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस
