गाजियाबाद में बाइकर्स गैंग ने लूटी महिला की सोने की चेन, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला दिल्ली से सटी डीएलएफ कॉलोनी का है। यहां के बी ब्लाक में बाइकर्स गैंग के लुटेरों नने एक महिला की सोने की चेन, मोबाइल और पर्स लूट लिया और भागने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला ने लुटेरों का …

गाजियाबाद। गाजियाबाद में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला दिल्ली से सटी डीएलएफ कॉलोनी का है। यहां के बी ब्लाक में बाइकर्स गैंग के लुटेरों नने एक महिला की सोने की चेन, मोबाइल और पर्स लूट लिया और भागने का प्रयास किया।

जिसके बाद महिला ने लुटेरों का हाथ पकड़ लिया और बाइक के साथ वो घिसटती चली गई। महिला की कोहनी में जब गहरी चोट आ गई तो उसने लुटेरों का हाथ छोड़ दिया। जिससे लुटेरे भागने में सफल हो गए। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और घटना की छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: शराब बोलकर पिलाया जहरीला सैनिटाइजर, दो किसानों की हुई मौत, जांच शुरू

संबंधित समाचार