फिल्म ‘जर्सी’ के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने किया खुलासा, कहा-‘घर में मेरी कोई कदर ही नहीं’
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने बताया कि उन्हें हर रोज ये फीलिंग आती है कि उनके घर में उनकी कदर नहीं होती है। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने बताया कि उन्हें हर रोज ये फीलिंग आती है कि उनके घर में उनकी कदर नहीं होती है।
सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में एक्टर ने बताया कि, उन्हें हर दिन ऐसा फील होता है कि उनकी बीवी और बच्चों के सामने, उनकी कोई औकात ही नहीं है। हालांकि फिर भी वो उन्हीं के साथ घर में रहना पसंद करते हैं। शाहिद पिछले साल साल से उन्हीं के साथ घर में हैं। वो कई बार बाहर गए लेकिन फिर लौटकर घर पर आ गए।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता, यह हो जाता है। मेरी एक बेटी है और उसने स्कूल जाना शुरू कर दिया है। हालांकि जब वह घर में नहीं होती या मेरी नजरों से दूर हो जाती हैं तो मुझे बड़ा ही मुझे अजीब महसूस होता है।
एक्टर ने बताया कि मीरा हमेशा उनकी फिल्मों पर अपना फीडबैक देना पसंद नहीं करती। वह उन्हीं फिल्मों पर अपनी फीलिंग जाहिर करती हैं जो खराब होती हैं। मतलब की वह केवल बस बुरी फिल्मों का फीडबैक नहीं देती क्योंकि वह अपना अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती। मीरा केवल अच्छी फिल्मों पर ही बात करना पसंद करती हैं। शाहिद का कहना है कि उनकी वाइफ सीधे-सीधे शब्दों में जवाब देना पसंद करती हैं।
फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और उनके पिता पंकज कपूर भी हैं। ‘Jersey’ तेलुगू फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक है।
पढ़ें-वर्ष 2023 तक सभी विधानमंडलों की कार्यवाही एक मंच पर लाने के प्रयास: ओम बिरला
