बिहार: MLC चुनाव के परिणाम आने से पहले RJD उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाजीपुर। बिहार में 24 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव के बाद परिणाम को लेकर गुरुवार को अलग-अलग रंग देखने को मिले। कहीं जीत की खुशी तो कहीं हार के बाद चेहरे पर उदासी छाई रही। वहीं वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार सुबोध राय ने कुछ अलग ही कर दिया। गुरुवार को परिणाम आने से पहले ही …

हाजीपुर। बिहार में 24 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव के बाद परिणाम को लेकर गुरुवार को अलग-अलग रंग देखने को मिले। कहीं जीत की खुशी तो कहीं हार के बाद चेहरे पर उदासी छाई रही। वहीं वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार सुबोध राय ने कुछ अलग ही कर दिया। गुरुवार को परिणाम आने से पहले ही सुबोध राय ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया और वह मैदान छोड़कर निकल गए।

सुबोध राय ने अपनी पार्टी के विधायक मुकेश रोशन पर हमला बोला। यहा बता दें कि एनडीए ने वैशाली विधान परिषद क्षेत्र से भूषण राय और आरजेडी ने सुबोध राय को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट से दोनों उम्मीदवार यादव थे। ऐसे में सुबोध राय का कहना था कि आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने एनडीए के उम्मीदवार का साथ दिया है।

फिर उन्होंने कहा कि“मेरे साथ विश्वासघात किया गया है। यही कारण है कि मेरी हार हुई है।”यह बात कहकर सुबोध राय ने हार स्वीकार किया और गुस्से में मतगणना केंद्र से निकल गए। हालांकि उन्होंने जाते-जाते कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में वे शिकायत करेंगे।

ये भी पढ़ें- वर्ष 2023 तक सभी विधानमंडलों की कार्यवाही एक मंच पर लाने के प्रयास: ओम बिरला

संबंधित समाचार