अमरोहा : डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने 50 लाख से अधिक निर्माण कार्य तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग वार कराए जा रहे कार्यों व विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि धनराशि की कमी …
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने 50 लाख से अधिक निर्माण कार्य तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग वार कराए जा रहे कार्यों व विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यदि धनराशि की कमी है तो शासन से पत्राचार के द्वारा माँग किया जाए और जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कर हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने नाराजगी के साथ निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन का कोई बहाना नहीं चलेगा जो कार्य पहले से चल रहे हैं उन पर बहाना न किया जाए। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किया जाए।
कहा कि सभी कार्यदाई संस्थाएं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होना चाहिए। कहा कि निर्माण सामग्री के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होने चाहिए थर्ड पार्टी से कार्यों की जांच कराई जाएगी। यदि मानक व जो स्टैंडर्ड निर्धारित है शासन द्वारा उसमें किसी प्रकार की अनियमितता की गई है तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी ।
