बाराबंकी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
बाराबंकी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना लोनीकटरा के छंदरौली मंझूपुर मार्ग पर सदरुद्दीनपुर के पास गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से …
बाराबंकी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना लोनीकटरा के छंदरौली मंझूपुर मार्ग पर सदरुद्दीनपुर के पास गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक चला रहे थाना क्षेत्र के ही ककरहिया पुरवा मजरे देवीपुर के कुलदीप यादव (22) पुत्र राधेश्याम की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पीछे बैठे गांव के ही प्रेम रावत (20) पुत्र धनी राम गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल प्रेम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें- मेरठ: गौशाला पर हमला कर गौ सेवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
