अयोध्या: स्कूल में युवक ने बातों में उलझा कर शिक्षिका की चेन उड़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मया के प्राथमिक विद्यालय बरईपारा में एक युवक द्वारा शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव ने बताया वह प्राथमिक विद्यालय बरईपारा में अध्यापन कार्य कर रही थीं कि बुधवार को लगभग एक बजे बाइक सवार एक युवक पहुंचा। खुद …

अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मया के प्राथमिक विद्यालय बरईपारा में एक युवक द्वारा शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव ने बताया वह प्राथमिक विद्यालय बरईपारा में अध्यापन कार्य कर रही थीं कि बुधवार को लगभग एक बजे बाइक सवार एक युवक पहुंचा। खुद एक एनजीओ के वालंटियर के रूप में परिचय दिया। इसी दौरान बातों में उलझाते हुए एक रोल पेपर देते हुए कहा कि यह हमारे अधिकारी का अथॉरिटी लेटर है।

इसी के मुताबिक हम स्कूलों में विजिट कर बच्चों को सिखाते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही मैं पेपर लेकर पढ़ना चाही वह झपट्टा मारकर गले से चेन खींच कर भागा। जब तक कुछ समझ पाती तब तक देखते ही देखते वह गेट के बाहर खड़ी अपनी बाइक से फरार हो गया। महराजगंज पुलिस ने विद्यालय पहुंच कर पूछताछ की।

पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि एक-दो दिन से अज्ञात के द्वारा उनकी रेकी की जा रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष महराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें-बहराइच: तीन दिन से घर में कैद महिला और बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया

 

संबंधित समाचार