मुरादाबाद : लूटपाट के बाद बदमाशों ने बीमार युवक को नाले में फेंका, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में कपूर कंपनी के पास बदमाशों ने एक बीमार युवक के साथ लूटपाट करने के बाद नाले में धक्का दे दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को नाले में छटपटाते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में कपूर कंपनी के पास बदमाशों ने एक बीमार युवक के साथ लूटपाट करने के बाद नाले में धक्का दे दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को नाले में छटपटाते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की पूछताछ में पीड़ित सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि वह मिलन विहार का रहने वाला है। काफी समय से वह बीमार चल रहा और उसके शरीर का दाहिना हिस्सा सुन्न है। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह पैदल पैदल कपूर कंपनी के पास पुल से शहर की तरफ जा रहा था। इतने में दो युवक आए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से 700 रुपये छीन लिए। जाते जाते बदमाश उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया और उसे नाले में धक्का देकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि वह शादी शुदा है, लेकिन बीमारी की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़ गई है। पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों का हुलिया पूछ कर उनकी तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें : सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों पर लगा गैंगस्टर, दर्ज हैं 20 से अधिक मुकदमे
