BJP ने शुरू किया सामाजिक न्याय पखवाड़ा, अस्पताल में कराया फल वितरण
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। परिसर की सफाई की तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के साथ समय बिताया। यह पकवाड़ा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पार्टी प्रतिदिन पार्टी विविध …
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। परिसर की सफाई की तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के साथ समय बिताया। यह पकवाड़ा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पार्टी प्रतिदिन पार्टी विविध कार्यक्रम आयोजित करेगी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के मध्य भाजपाइयों ने समय बिताया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।परिसर की सफाई की। इसके उपरांत मरीजों को फल वितरित करके उनका हाल-चाल पूछा।
सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता गरीबों, वंचितों,दलितों,शोषितों,पिछड़ों व समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचेंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर सम्पर्क कायम रखा जाए। आजादी का अमृत काल होने के चलते भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़े को यादगार बनाने में जुटी है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल परिसर की सफाई की गई।अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, सूरज सिंह, मोनी शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, बब्लू वर्मा, आदित्य सिंह, रविकांत शुक्ला ,मनोज कुरील,ताम्रध्वजानन्द मौजूद रहे।
पढ़ें-सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय ने कहा- कुंबले को लगता था उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ
