गाजियाबाद में प्रदूषण फैलाने वाली आठ फैक्ट्रियों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके के बार्डन थानातक्षेत्र में बुलडोजर चला है। यहां की कृष्णा विहार कालोनी में प्रदूषण फैलाने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर चलवाकर इन फैक्ट्रियों को ध्वस्त करा दिया है। वहीं फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन फैक्टरियों में मेटल गलाकर धातु निकालने का …
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके के बार्डन थानातक्षेत्र में बुलडोजर चला है। यहां की कृष्णा विहार कालोनी में प्रदूषण फैलाने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर चलवाकर इन फैक्ट्रियों को ध्वस्त करा दिया है। वहीं फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन फैक्टरियों में मेटल गलाकर धातु निकालने का काम हो रहा था। पूर्व में भी कई बार इस कॉलोनी में टीम इस प्रकार की कार्रवाई कर चुकी है। लोनी के एसडीएम ने कहा कि लोनी लगातार प्रदूषण के मामले में टॉप पर चल रहा है।
प्रदूषण को कम करने के लिए टीम बनाई गई थी। टीम को सूचना मिली कि कृष्णा विहार कॉलोनी में प्रदूषण फैलानी वाली फैक्टरियां संचालित है। संचालक ज्यादातर रात के समय फैक्टरियों को चलाते हैं। लोगों ने मामले में शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर बुधवार को जीडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगरपालिका व स्थानीय पुलिस बल के साथ कृष्णा विहार कॉलोनी में टीम पहुंची। यहां फैक्टरियां संचालित मिलीं। फैक्टरियों में भट्ठी जलाकर धातु गलाने, तार, ई कचरा जलाने व केमिकल का कार्य किया जा रहा था। फैक्टरियों से भारी मात्रा में जहरीला केमिकल मिला हैं।
यह भी पढ़ें: बहराइच: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित, चलाया गया सफाई अभियान
