सीतापुर: पुलिस ने 480 लीटर अवैध शराब समेत भट्ठी की नष्ट, 24 अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए है। इसी के चलते पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 480 लीटर अवैध शराब, एक शराब बनाने की भट्टी सहित 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए है। इसी के चलते पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 480 लीटर अवैध शराब, एक शराब बनाने की भट्टी सहित 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रेउसा पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना थानगांव 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना अटरिया पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना रामपुर मथुरा पुलिस 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना सकरन पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना लहरपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना बिसवां 20 लीटर अवैध शराब केएक अभियुक्त, थाना संदना 100 लीटर अवैध शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। इसी तरह रामकोट पुलिस ने बीस लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त व हरगांव पुलिस ने 80 लीटर शराब व एक शराब भटठी के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार