कानपुर देहात में पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ किया गश्त, जनता से की यह अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। नवरात्रि पर्व, आगामी त्योहारों व विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के नेतृत्व में थाना रुरा,गजनेर पुलिस द्वारा बीएसएफ के जवानों के साथ पैदल गस्त किया।इस दौरान पुलिस टीम ने त्योहारों को शांतिपूर्ण व सकुशल मनाने को लेकर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व,आगामी त्योहारों को सभी लोग …

कानपुर देहात। नवरात्रि पर्व, आगामी त्योहारों व विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के नेतृत्व में थाना रुरा,गजनेर पुलिस द्वारा बीएसएफ के जवानों के साथ पैदल गस्त किया।इस दौरान पुलिस टीम ने त्योहारों को शांतिपूर्ण व सकुशल मनाने को लेकर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व,आगामी त्योहारों को सभी लोग मिलकर प्यार से मनाएं और किसी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करे साथ ही अफवाह फलने वाली की जानकारी पुलिस को दे ताकि पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई कर सके।

निडर होकर मनाएं त्योहार

कानपुर देहात में बृहस्पतिवार सुबह त्योहारों को देखते हुए पुलिस व बीएसएफ ने पैदल गस्त किया और आम लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से वार्ता करी और ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग निडर होकर त्योहार मनाएं।किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।आप से सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करने का काम करेगी।

संदिग्ध नजर आया नजर तो दे सूचना

क्षेत्राधिकारी अकबरपुर प्रभात कुमार में आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि पुलिस लगातार सक्रिय है। और कोई संदिग्ध नजर आए या अफवाह फैलाए तो हमें सूचना दें ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। इसलिए सौहार्द बिगाड़ने का काम न करे वरना सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि गांव कस्बों में किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।जिससे किसी भी अपराध के होने से पहले उस पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: बहराइच: कोटे की जांच करने पहुंचे तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक से ग्रामीणों ने की शिकायत, कोटेदार पर लगाया दबंगई का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव