बिजनौर : वेल्डिंग करते गैस सिलेंडर फटा, युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना/बिजनौर/अमृत विचार। वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर फटने से युवक घायल हो गया। दुकान का टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। नगीना धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर स्थित ग्राम तिगरी मनकावाला की रोड के किनारे बनी दुकानों में गांव मझेढा निवासी शकील अहमद गैस वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार को दुकान पर काम …

नगीना/बिजनौर/अमृत विचार। वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर फटने से युवक घायल हो गया। दुकान का टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। नगीना धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर स्थित ग्राम तिगरी मनकावाला की रोड के किनारे बनी दुकानों में गांव मझेढा निवासी शकील अहमद गैस वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार को दुकान पर काम करने वाला युवक हिमांशु वेल्डिंग कर रहा था कि अचानक वेल्डिंग गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे उसकी युवक घायल हो गया व दुकान पर पड़ा टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनने के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

मजदूर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में फोन पर बात करने के बाद मजदूर ने बुधवार की रात्रि को बिजली के केबिल का फंदा बनाकर गले मे डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के सम्बन्ध में मजदूर के साथी ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के गांव दिया निवासी पूरन सिंह पुत्र भगई सिंह 27 वर्ष अपने साथियों के साथ पिछले काफी समय से जनपद बिजनौर के गुरुद्वारो व मंदिरो आदि जैसे धार्मिक स्थल बनाने का काम करता था। बुधवार की रात्रि मंडावर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में पूरन ने बिजली के केबिल का फंदा बनाकर गले मे डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर गुरुद्वारा कमेटी ने घटना की सूचना मंडावर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथी ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है।

खेत में पानी लगाने के लिए मारपीट, दो घायल
नहटौर। खेत में पानी के लिए बराह डालने को लेकर दो सगे भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के भाई-बहन घायल हो गए। ग्राम समसपुर हुसैनपुर निवासी सुमेर सिंह व दयाराम सिंह दो सगे भाइयों में खेत में पानी का बरहा डालने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दयाराम ने अपनी पत्नी लीलावती, पुत्र जोगेंद्र, पुत्री दीपा व पुत्रवधू ब्रिजेश देवी के साथ मिलकर सुमेर पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बचाने आये उसके पुत्र रोहित व पुत्री रेनू को लाठी डंडे से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष भी घायल हुआ है उसने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : क्राइम सिटी बनने चली पीतल नगरी, गंभीर अपराध में टॉप पर मुरादाबाद

संबंधित समाचार