बहराइच: 120 शीशी नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नवाबगंज पुलिस ने शाम को 120 शीशी नेपाली शरण के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने नवाबगंज पुलिस को क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर, उप निरीक्षक शिवकुमार यादव, …

बहराइच। नवाबगंज पुलिस ने शाम को 120 शीशी नेपाली शरण के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने नवाबगंज पुलिस को क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर, उप निरीक्षक शिवकुमार यादव, इन रमन यादव और रवि सिंह समतलिया चौकी पर गश्त कर रहे थे।

गश्त के दौरान दो लोग बोरी लेकर आते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोक कर तलाशी ली तो दोनों के पास नेपाल में निर्मित 120 शीशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों की पहचान पंचम चौहान पुत्र हीरावन और राजू चौहान पुत्र रक्षाराम चौहान निवासी गुलरिया नवाबगंज के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर: बाइक सवार ने बालिका को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

संबंधित समाचार