हमीरपुर: साहूकारों का कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां क्षेत्र में गुरुवार को साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के झिन्नावीरा गांव के निवासी लेख सिंह(40) पुत्र हरदयाल राजपूत के पास आठ बीघा जमीन थी। जिसमें फसल कम पैदा होने से वह हमेशा निराश …

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां क्षेत्र में गुरुवार को साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के झिन्नावीरा गांव के निवासी लेख सिंह(40) पुत्र हरदयाल राजपूत के पास आठ बीघा जमीन थी। जिसमें फसल कम पैदा होने से वह हमेशा निराश रहने लगा था।

उसके ऊपर साहूकारों का लाखों रुपये का कर्ज भी था जिसकी अदायगी के लिये लगातार साहूकार दबाव बना रहे थे। मृतक के बड़े भाई धरमपाल ने पुलिस को बताया कि लेख सिंह कर्ज की चर्चा परिवार के लोगो से कई बार कर चुका था। गुरुवार को उसने घर में ही गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 120 शीशी नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार