IPL 2022, LSG vs DC: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (80) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और आखिरी ओवरों में क्रुणाल पांड्या तथा आयुष बदौनी के छक्कों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को दो गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी …

मुंबई। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (80) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और आखिरी ओवरों में क्रुणाल पांड्या तथा आयुष बदौनी के छक्कों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को दो गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

दिल्ली युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (61) के विस्फोटक अर्धशतक के बावजूद 2022 आईपीएल के 15वें मैच में आखिरी ओवरों में धीमी रन गति के कारण 20 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन ही बना पाई जबकि लखनऊ ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर जीत अपने नाम की। लखनऊ की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि दिल्ली की तीन मैचों में दूसरी हार।

लखनऊ की जीत, डिकाक का अर्धशतक 

दिल्ली से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकाक की अनुभवी जोड़ी दमदार शुरुआत की। पहले पांच ओवर में दोनों ने बिना किसी नुकसान के 45 रन जोड़े। पावरप्ले में डिकाक 36 जबक राहुल ने 10 रन बनाते हुए टीम को 6 ओवर में 48 रन तक पहुंचाया। राहुल को कुलदीप यादव ने 24 रन पर पृथ्वी के हाथों कैच करवा टीम के पहली सफलता दिलाई।

डिकाक ने एक छोर संभाले रखा और 36 गेंद पर 6 चौके, 1 छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। ललित यादव ने इविन लुइस को 5 रन पर कुलदीप यादव के हाथों कैच करवाया। 52 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से डिकाक 80 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने टीम को यह अहम विकेट दिलवाया।

दिल्ली की पारी, शा ने बनाए 61 रन

शा ने वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दी। शा 34 गेंदों पर 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, लेकिन कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। डेविड वार्नर ने इस सीजन में दिल्ली के लिए पहला मैच खेला, लेकिन वो 4 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली का तीसरा विकेट पावेल के तौर पर गिरा और उन्हें रवि बिश्नोई ने 3 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान रिषभ पंत ने 39 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं सरफराज खान भी 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज