बरेली: नशा देकर युवती की बनाई अश्लील क्लिपिंग, अब मांग रहा 5 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने आई युवती को युवक ने दोस्त के घर ले जाकर चाय में नशा दे दिया। और फिर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। इसके बाद से वह लड़की को ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख की रंगदारी मांग रहा है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी …

बरेली, अमृत विचार। अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने आई युवती को युवक ने दोस्त के घर ले जाकर चाय में नशा दे दिया। और फिर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। इसके बाद से वह लड़की को ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख की रंगदारी मांग रहा है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदायूं की रहने वाली युवती कुछ समय पहले अपनी रिश्तेदारी में सुभाष नगर आई थी ।

यहां पर रहने वाला सगन तोमर ने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे दोस्ती करने की बात करने लगा। लेकिन युवती ने उसकी बात को अनदेखा कर दिया और फोन करने से मना कर दिया था। आरोप है कि 7 माह पहले युवती अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए अस्पताल में आई थी। वहां पर सगन तोमर उसे मिला और दवा लाने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गया।

जिसके बाद वह युवती को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां पर उसे चाय में नशीला पदार्थ दे दिया । जिसके बाद वह बेहोश हो गई इसके बाद आरोपी ने उसकी अशलील वीडियो बना लिया। और उसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख की रंगदारी मांग रहा है। युवती के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों को यूनिक आईडी देने की चल रही तैयारियां

संबंधित समाचार