बहराइच: किसान डिग्री कॉलेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, MLC चुनाव के लिये बनाए गए 20 बूथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एमएलसी चुनाव बहराइच/श्रावस्ती में मतदान के लिए 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शहर के किसान डिग्री कॉलेज से शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगीं। जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव शनिवार को जिले में होगा। इसके लिए दोनों जिले में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह एमएलसी …

बहराइच। एमएलसी चुनाव बहराइच/श्रावस्ती में मतदान के लिए 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शहर के किसान डिग्री कॉलेज से शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगीं। जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव शनिवार को जिले में होगा। इसके लिए दोनों जिले में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह एमएलसी चुनाव के लिए नामित अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत किसान डिग्री कालेज पहुंच गए। सभी अपने अपने ब्लॉक के लिए रवाना होने लगे।

जिलाधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, परियोजना अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को नोडल बनाया है। मालूम हो कि शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ग्राम प्रधान समेत अन्य नामित सदस्य मतदान करेंगे।

पढ़ें- लखनऊ: टॉफी दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से की दरिंदगी, 55 साल का अधेड़ गिरफ्तार

संबंधित समाचार