Ranbir-Alia Wedding: प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू, रणबीर कपूर ने बुक किया बैंक्वेट हॉल
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर-आलिया की इंडियन वेडिंग की चर्चा चल रही हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। खबरों की माने तो रणबीर-आलिया 15 अप्रैल को शादी के कर सकते हैं। वहीं 13 अप्रैल से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर के रेसिडेंस पर अगले हफ्ते …
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर-आलिया की इंडियन वेडिंग की चर्चा चल रही हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। खबरों की माने तो रणबीर-आलिया 15 अप्रैल को शादी के कर सकते हैं। वहीं 13 अप्रैल से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर के रेसिडेंस पर अगले हफ्ते के लिये एक बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया गया। जहां प्री-वेडिंग फंक्शन और उनकी बैचलर पार्टी का सेलिब्रेशन किया जाएगा।
ऐसा कहा जा रहा है रणबीर चाहते हैं कि एक टाइम में हॉल में केवल 15 से ज्यादा लोग ना हों। इसके साथ ही रणबीर ने बैंक्वेट हॉल में कम शोर और उसे साफ-सुथरा रखने की हिदायत भी दी है।
कपल की रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के कई सारे सेलेब्स मोजूद हो सकते हैं। इसके अलावा दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जा सकते हैं।
पढ़ें-डायरी को बनाएं अपना बेस्ट फ्रेंड, लाइफ में होंगे यह फायदें
